फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman left her husband and came to Agra from Bhopal to meet her lover While liking reel IN Agra

UP: रील लाइक करते-करते हुआ प्यार... पति को छोड़ भोपाल से आगरा आई महिला, प्रेमी ने किया ऐसा कांड; सह ना पाई वो

Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2023 12:52 PM IST
सार

भोपाल की एक महिला को रील लाइक करते-करते युवक से प्यार हो गया। वह पति को छोड़ भोपाल से प्रेमी के पास आगरा आ गई। वह साथ में एक बच्चे और रुपये भी लाई। युवक ने महिला को दो दिन तक होटल में रखा। बाद में रकम लेकर फतेहाबाद का युवक फरार हो गया।

विज्ञापन
woman left her husband and came to Agra from Bhopal to meet her lover While liking reel IN Agra
रील लाइक करते-करते हुआ प्यार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील को लाइक करते-करते प्यार होने और घर छोड़कर चले आने का एक मामला आशा ज्योति केंद्र पर पहुंचा। भोपाल की 23 वर्षीय विवाहिता फतेहाबाद के एक युवक के प्यार में एक बच्चा और रकम लेकर आगरा आ पहुंची। युवक ने दो दिन तक उसे होटल में रखा, पैसा लेने के बाद भाग गया। 
विज्ञापन


 

वापस भेजी गई महिला

महिला को उसके पति को बुलाकर भोपाल वापस भेजा गया। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर अर्शी नाज ने बताया कि दो दिन पहले 112 नंबर पुलिस ने गिर्राजा नाम की महिला को एक बच्चे के साथ यहां रखवाया था। काउंसिलिंग करने पर महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 

ये भी पढ़ें -  डांस क्लास में हैवानियत: किशोरी के बनाए अश्लील वीडियो और खींचे फोटो, फिर वो किया जिसे सोचकर भी आएगी घिन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल का है बच्चा

डेढ़ साल का बच्चा है। उसे रील बनाने का शौक है। फतेहाबाद (आगरा) के युवक की रील्स को लाइक करती थी। रील्स लाइक करते-करते बातचीत और फिर प्यार हो गया। वह युवक का प्यार पाने के लिए पति के घर से 40 हजार रुपये और बच्चे के साथ आगरा आई है। 

ये भी पढ़ें -  चरित्र पर शक: पत्नी को जंगल में बुलाया, काटता रहा गला...,वो तड़पती रही; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल
 
विज्ञापन

दो दिन तक रखा होटल में

दो दिन तक युवक ने एक होटल में रखा और दो दिन बाद शादी के लिए इंतजाम करने के नाम पर रकम लेकर होटल में ही छोड़कर चला गया। युवक के न लौटने पर 112 नंबर पुलिस पर कॉल किया और आशा ज्योति केंद्र पहुंचा दिया गया। महिला के पति को फोन कर दोनों को समझा-बुझाकर वापस भोपाल अपने घर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed