फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed in road accident identified

Agra News: सड़क हादसे में मृत महिला की हुई शिनाख्त

Fri, 01 Sep 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident identified
कासगंज। क्षेत्र के नगला नौकस नगला थान के मध्य तीन दिन पहले सड़क हादसे में मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली निकली। महिला की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

महिला 30 अगस्त को अपने तीन साल के पुत्र के साथ ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। महिला के हाथ पर रंगीला पत्नी शिव शंकर गुदा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक महिला एवं उसके पुत्र का फोटो डाला। उसके मोबाइल पर उसके पति शिव शंकर का फोन आया। तो पुलिस कर्मियों ने उसको कासगंज आने के लिए कहा। तो उसने यह कहकर आने के लिए मना कर दिया कि उसके पास पैसे नहीं है। इसके बाद पति ने बृहस्पतिवार को मृतका की दिल्ली में रह रही मौसी रीता देवी को फोन से जानकारी दी। मौसी ने रंगीला के मायके सूचना दी। सूचना पर पिता राजेश निवासी ओलीपुर, विल्सन, जनपद सीतामडी, विहार से मृतका की मां फूल कुमारी, बहन मुन्नी देवी, भाई राजन कुमार व एक अन्य युवक के साथ पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। मां ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। कासगंज कैसे आई यह जानकारी नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी हरभान सिंह राठोर ने बताया कि महिला की शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कासगंज। मृतक महिला के तीन बच्चे हैँ। जिनमें से कुश (4) हादसे के समय उसके साथ में था।मां की मौत के बाद वह पुलिस के पास ही था,जिसे आज परिजन अपने साथ ले गए। जबकि बेटी राधा( 9), बेटा लव(6) अपने पिता के पास है। मृतका अपने पति के साथ दिल्ली में भलसमा डेयरी क्षेत्र में कार्य करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed