फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed, father-son seriously injured in a speeding truck collision in Agra

Agra News: ट्रक ने बुलेट में मारी टक्कर, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक, शादी में शामिल होने जा रहे थे

Wed, 22 Feb 2023 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

आगरा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई। जबकि, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Woman killed, father-son seriously injured in a speeding truck collision in Agra
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक की टक्कर से मां की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना किरावली थाना क्षेत्र के रूनकता चौराहे की है। यहां थाना क्षेत्र के ही नगला बहरावती गांव निवासी राजेश, अपनी पत्नी रीना (33), पुत्री सिमरन (13) और पुत्र इरफान शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रूनकता मोड़ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार दंपती व बेटा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

Woman killed, father-son seriously injured in a speeding truck collision in Agra
घायल इरफान - फोटो : अमर उजाला
मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज किरावली शिवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को किरावली सीएचसी भिजवाया। साथ ही घटना करके भाग रहे ट्रक चालक नैनाराम, निवासी जोधपुर और क्लीनर को दौड़ाकर पकड़ लिया। ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। 

उधर, घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इससे पहले कि उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच जा सकता, रास्ते में ही रीना ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश और पुत्र इरफान का इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ।  

बाल-बाल बची बेटी

Woman killed, father-son seriously injured in a speeding truck collision in Agra
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस पूरे हादसे में बाइक में बैठी बेटी सिमरन को जरा भी चोट नहीं आई। वह पूरी तरह सुरक्षित है। उसे देककर लोग यही कहते रहे कि 'जाको राखे साईंया मार सके न कोय'। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed