फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman killed by strangulation with dupatta, face burnt

Agra News: दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या, चेहरा झुलसाया

Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by strangulation with dupatta, face burnt
मैनपुरी। गांव खरपरी के पास रजवाह किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा झुलसा हुआ था। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ हुआ था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली को मृतका की पहचान कर घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे रजवाह के पास से गुजर रहे लोगों ने महिला का शव झाड़ियों में देखा। सूचना पर एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। महिला के गले पर केसरिया रंग के दुपट्टे का फंदा लगा था, उसके चेहरे पर झुलसाने के जख्म मिले। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि पहले महिला को पीटा गया, इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई। शव की शिनाख्त न हो सके, इसके लिए चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ सेे झुलसाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। मगर, सफलता हाथ नहीं लगी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन




हत्या का इरादा, लूट नहीं... कान में सोने के टॉप्स और हाथ में पहने थी अंगूठी
महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर महिला के शव को देख कर ऐसा लग रहा था। महिला कान में सोने के टॉप्स और अंगुलियों में अंगूठी पहने हुई थी। महिला पर्स भी लिए थी, जो महिला के हाथ में ही फंसा था। पुलिस के अनुसार इससे लगता है कि जिसने भी महिला को मारा है, उसे महिला जानती थी। पुलिस सवालों के जवाब और शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में लगी है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं से लाकर महिला की हत्या की गई है। संभावना यह भी है कि महिला को शायद कोई बहला फुसलाकर लाया हो और उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से हत्या कर दी गई हो।




खरपरी रजवाह के पास महिला का शव मिला है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की मौत की वजह क्या रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed