फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman kidnapped businessman and tied hands and feet threw him in the forest in Agra

Agra: व्यापारी को अगवा कर हाथ-पैर बांधे, जंगल में फेंका, महिला ने साथी के साथ मिलकर की वारदात

Tue, 06 Sep 2022 10:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

एक महिला और उसके साथी ने 27 अगस्त को व्यापारी का अपहरण किया था। 31 अगस्त को व्यापारी को होश आया तो उन्होंने खुद को जंगल में पाया। हाथ-पैर बंधे हुए थे। 

विज्ञापन
Woman kidnapped businessman and tied hands and feet threw him in the forest in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में महिला और उसके साथी ने एक टायर व्यापारी को बेहोश कर अगवा कर लिया। हाथ-पैर बांधकर उन्हें जंगल में फेंक दिया। चार दिन बाद व्यापारी को होश आया। वह घायल हालत में थे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तोरा चौकी क्षेत्र के दौलत नगर निवासी मुकील का पुराने टायरों का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को पत्नी मेहनाज का पड़ोस की फरा (पत्नी अबरार) से झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों ने समझौता कर लिया। रात आठ बजे वह घर से बाजार जाने के लिए निकले। 

विज्ञापन

कपड़ा डालकर मुंह दबाया 

आरोप है कि पड़ोसी रिजवाना ने तोरा चौकी के पीछे बुलाया। वह पहुंच गए। वहां रिजवाना ने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच रिजवाना का साथी साहिल भी आ गया। उसने पीछे से कपड़ा डालकर मुंह दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गए। 31 अगस्त को होश आया तो जंगल में थे। हाथ-पैर बंधे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें मरा समझकर आरोपी छोड़ गए थे। गांव के लोगों ने आकर उन्हें खोला। मुकील के मुताबिक फरा और रिजवाना दोनों पड़ोसी हैं और आपस में परिचित भी हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिजवाना, फरा और साहिल को नामजद किया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed