फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman jumps from third floor to save her from monkeys in Firozabad

Firozabad News: बंदरों ने किया हमला, बचने के लिए भागी महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिरी, दर्दनाक मौत

Wed, 04 Jan 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 05:12 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बंदरों का इस कदर आतंक है कि लोगों की जान जा रही है। बुधवार को एक महिला की जान चली गई। उस पर बंदरों ने हमला कर दिया था। बंदरों से बचकर भागते समय वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। 

विज्ञापन
Woman jumps from third floor to save her from monkeys in Firozabad
रेनू गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बंदरों के आतंक से एक महिला की जान चली गई। दक्षिण थाना क्षेत्र में गली बोहरान स्थित श्याम गली निवासी 35 वर्षीय महिला को छत पर बंदरों ने दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए भागी महिला मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गली में जा गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन

  
दक्षिण थाना क्षेत्र की गली बोहरान स्थित श्याम गली निवासी रेनू गुप्ता (35) पत्नी अंकित गुप्ता बुधवार सुबह करीब आठ बजे मकान की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी को देखने गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तभी रेनू पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए रेनू भागी। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। 
विज्ञापन


तेज आवाज होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। गली में खून से लथपथ पड़ी रेनू को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर ले गए। इस बीच महिला के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना 

मायके वालों ने रेनू की मौत पर आशंका जाहिर भी की, लेकिन क्षेत्रीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश पांडेय का कहना है कि महिला की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों ने कोई खबर नहीं दी। यदि परिजन सूचना देते तो शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जाती।

गली बोहरान श्याम गली में बंदरों के हमले से हुई रेनू की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। बता दें कि नई बस्ती निवासी आशीष अग्रवाल जैन की मौत के बाद चंद दिनों तक अभियान चला। इसके बाद बंद कर दिया गया। बंदरों को पकड़वाने के लिए न तो नगर निगम के अफसर ध्यान दे रहे और न ही जिला प्रशासन। जिसको लेकर बंदरों का आंतक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। 

दुर्गानगर के मोहित गर्ग, ओमनगर निवासी राकेश जैन और जैननगर निवासी मनीष अग्रवाल का कहना है कि आशीष अग्रवाल की मौत के बंदर पकड़वाने के लिए नगर निगम द्वारा दो तीन दिन ही अभियान चलाया गया। इसके बाद बंद कर दिया गया। बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed