फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman injured after getting entangled in pump set's belt, dies

Agra News: पंपसेट के पट्टे में फंस कर घायल हुई महिला ने तोड़ा दम

Sat, 14 Dec 2024 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after getting entangled in pump set's belt, dies
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जखौआ में 8 दिन पहले पंपसेट के पट्टे में फंस कर घायल हुई महिला ने उपचार के लिए दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा कुरावली क्षेत्र के गांव जखौआ निवासी मिथलेश देवी (50) के पति रामू की तीन माह पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद तीन बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। सदमे से उबरने के बाद विधवा ने खेतीबाड़ी जिम्मेदारी खुद ही संभाली थी। 6 दिसंबर को वह पंपसेट से खेत में फसल की सिंचाई कर रही थीं। चलते चलते अचानक पंपसेट बंद हो गया। जब मिथलेश ने पंपसेट को चालू किया। इस दौरान उनकी साड़ी पंपसेट के पट्टे में फंस गई थी। पट्टे की चपेट में आकर मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। वहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के जेठ धर्मेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed