{"_id":"691cb65668f79b8c7e0b80cf","slug":"woman-hit-by-tractor-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139650-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर ने महिला को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर ने महिला को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो06गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं । स्रोत:वी
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
गंजडुंडवारा। एटा रोड पर गांव चिरोला निवासी पैगंबरी (36) की सोमवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। वह गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
पैगंबरी सोमवार शाम को गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। एटा रोड पर संगम पैलेस के पास करीब शाम 4 बजे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पहले उन्हें जिला अस्पताल और फिर रात में अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव गंजडुंडवारा ले आए और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद से फरार है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि महिला की हादसे में मौत हुई है। अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।