फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman has been found dengue positive after testing twelve samples of health department in Agra

सेहत की बात: बुखार नहीं उतरने पर कराई जांच...निकला डेंगू, पढ़ें डॉक्टर की सलाह; कैसे कर सकतें हैं इससे बचाव ?

Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

आगरा में बुखार नहीं उतरने पर महिला ने जांच कराई तो डेंगू निकला। आगे पढ़ें और जानें डॉक्टर की सलाह कि कैसे इससे बचाव कर सकतें हैं ?

विज्ञापन
woman has been found dengue positive after testing twelve samples of health department in Agra
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग के 12 नमूनों की जांच में एक महिला डेंगू पॉजिटिव मिली। बुखार नहीं उतरने पर महिला ने जांच कराई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि घर पर ही इलाज चल रहा है। डेंगू के अब कुल 30 मरीज हो गए हैं।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि महर्षिपुरम में रहने वाली 37 वर्षीय महिला का बुखार ठीक नहीं हो रहा था। एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची। मरीज और आसपास के 9 घरों में खुले पानी में डेंगू का लारवा पनप रहा था। एहतियातन 7 लोगों के नमूने भी लिए गए। एंटी लारवा का छिड़काव कराते हुए लोगों को जलभराव न होने देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

  • बुखार आने पर पैरासिटामॉल लें, आराम करें।
  • बुखार न उतरने पर डॉक्टर को दिखाएं, जांच भी कराएं
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, खासकर पैरों को ढककर रखें।
  • कूलर की टंकी को 7 दिन में साफ करें, केरोसिन-डीजल की बूंदें डाल दें।
  • मच्छरदानी का उपयोग करें, नीम की पत्ती जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed