{"_id":"66fe0e1502062f843f00e317","slug":"woman-has-accused-young-man-of-physical-abuse-in-agra-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीयत खोट दोस्त: कंपनी में हुई दोस्ती, घुमाने के बहाने खींचे अश्लील फोटो; मिलने से मना किया... तो पति को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीयत खोट दोस्त: कंपनी में हुई दोस्ती, घुमाने के बहाने खींचे अश्लील फोटो; मिलने से मना किया... तो पति को भेजा
Thu, 03 Oct 2024 08:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:53 AM IST
सार
महिला की कंपनी में एक युवक से दोस्ती हो गई। घुमाने के बहाने उसने अश्लील फोटो खींच लिए। फिर महिला को मिलने के लिए बुलाया। उसने मना किया तो पति को फोटो भेज दिए।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में टांस यमुना थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह डर की वजह से अपने मायके में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। साथ में काम करने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसे घुमाने ले जाने लगा। उसके फोटो और वीडियो बना लिए। वह उससे दूरी बनाने लगी। मगर, वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
बताया कि वह अपने पास आने का दबाव बनाने लगा। वह एक बार आ भी गई। मगर, वह उससे मिलने के लिए मना करने लगी। इस पर पति को फोटो भेज दिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन