फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman got justice after 28 years in misdeed case

Mathura: बंदूक की नोंक पर महिला से किया था दुष्कर्म, 28 वर्ष बाद मिला न्याय

Wed, 14 Dec 2022 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 10:06 PM IST
सार

न्यायिक प्रक्रिया इतनी लंबी चली कि जो अभियुक्त जवान थे, अदालत का निर्णय आते-आते बुजुर्ग हो गए। जिस समय उन पर घटना का आरोप लगा था तब वह युवक थे।

विज्ञापन
Woman got justice after 28 years in misdeed case
court new - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा के एक गांव में दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर दो युवकों द्वारा अनुसूचित जाति की महिला से किए गए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को 28 वर्ष बाद न्याय मिल सका। गोवर्धन के एक गांव में हुई घटना के अभियुक्तों को अदालत ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। निर्णय के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


घटना 9 मई 1994 की है। गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरी व प्रेम पीड़िता तथा उसके पति को खेत से भूसा ले जाने के लिए बुलाकर ले गए। पति भूसा लेकर घर आ गया लेकिन उसकी पत्नी को बीच रास्ते में पकड़कर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला के साथ मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी पति को दी। पति ने जब थाने से रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने नहीं सुनी। बाद में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। लंबी न्यायिक जंग के बाद महिला को 28 वर्ष बाद बुधवार को न्याय मिल सका। केस की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मनोज कुमार मिश्रा ने अभियुक्त हरी व प्रेम को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सनाई है। विशेष लोक अभियोजक सुरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अदालत ने सजा के साथ-साथ दोनों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra University: शुरू होते ही हैंग हो गया आगरा विवि का सर्वर, फिर चला कछुआ चाल
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान से हो गए बुजुर्ग

न्यायिक प्रक्रिया इतनी लंबी चली कि जो अभियुक्त जवान थे, अदालत का निर्णय आते-आते बुजुर्ग हो गए। जिस समय उन पर घटना का आरोप लगा था तब वह युवक थे। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि पहले तो एफआईआर होने में ही परेशानी हुई थी। बाद में जब न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज हुई तो अभियुक्तगण हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। वर्तमान में दोनों अभियुक्त लगभग 65-65 वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed