{"_id":"6acb5b28a553ef066601016d","slug":"woman-gold-bangles-stolen-at-janakpuri-mahotsav-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जनकपुरी महोत्सव में भाजपा नेता की भाभी के हाथों से उतार लीं सोने की चूड़ियां, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जनकपुरी महोत्सव में भाजपा नेता की भाभी के हाथों से उतार लीं सोने की चूड़ियां, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जनकपुरी देखने गईं भाजपा नेता की भाभी के हाथ से सोने की चूड़ियां उतार ली गईं। जानकारी होने पर महिला ने शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जनकपुरी महोत्सव के दौरान भाजपा नेता हेमंत भोजवानी की भाभी के हाथ से सोने की दो चूड़ियां चोरी हो गईं। चूड़ियों का वजन करीब 25 से 30 ग्राम बताया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आनंदपुरम निवासी हेमंत भोजवानी ने बताया कि 8 अक्तूबर की रात करीब 9:20 बजे वह परिवार के साथ जनकपुरी महल देखने गए थे। मुख्य द्वार से जनक महल मंच की ओर पहुंचने पर पता चला कि उनके छोटे भाई की पत्नी राधिका के हाथ से लोगों ने सोने की दो चूड़ियां उतार ली हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महोत्सव में लगे कैमरों की फुटेज सुरक्षित की। उनकी भतीजी ने फुटेज देखकर संदिग्धों की पहचान की है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।