फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman goes missing after saying she was going to her in-laws' house

Agra News: ससुराल जाने की बात कह कर निकली महिला लापता

Wed, 10 Jan 2024 04:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jan 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Woman goes missing after saying she was going to her in-laws' house
ससुराल जाने की बात कह कर निकली महिला लापता
विज्ञापन

-तलाश के बाद भी नहीं लगा पता, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला अपने बच्चों को साथ लेकर ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन वह न तो ससुराल पहुंची न हीं घर वापस लौटी। फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 7 जनवरी की दोपहर विवाहित पुत्री अपने आठ वर्षीय और 18 माह के पुत्र को साथ लेकर ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। कुछ देर बाद जब ससुराल में फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि पुत्री वहां नहीं पहुंची है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटी घर भी वापस नहीं लौटी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका लग रही है। बेटी के साथ दो बच्चे हैं और मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। बेटी के गायब होने से ससुराल व मायके पक्ष के लोग घबराए हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed