फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman gave birth to a girl on the Mathura Junction

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नाम रखा राधा

Sat, 07 Sep 2019 07:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to a girl on the Mathura Junction
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से अमृतसर से धौलपुर जा रही गर्भवती महिला ने मथुरा जंक्शन पर एक बच्ची को जन्म दिया। राधाष्टमी की रात को हुए बच्ची के जन्म पर माता पिता ने उसका नाम राधा रख दिया। मां-बेटी दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। 
विज्ञापन

 
राजस्थान के धौलपुर जनपद के थाना दहनी के गांव मेदपुरा निवासी 35 वर्षीय पप्पू पंजाब के अमृतसर में सफाई नायक है। पप्पू शुक्रवार को 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी संजू को सचखंड एक्सप्रेस से लेकर अमृतसर से धौलपुर जा रहा था। 
विज्ञापन


ट्रेन पांच घंटे से अधिक लेट हो गई थी। पलवल निकलते ही संजू को प्रसव पीड़ा होने लगी तो कोच कंडक्टर की मदद से रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन रात्रि 9:30 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। तब तक रेलवे के चिकित्सक डॉ. धीरज भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल कोच में सफर कर रही थी महिला

जनरल कोच से संजू को प्लेटफार्म पर उतारा, महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। चिकित्सक ने महिला यात्रियों व चाइल्ड लाइन के हसन खान की मदद से जैसे तैसे महिला को संभाला और प्राथमिक उपचार किया। रेलवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
 
रेलवे चिकित्सक की सलाह पर पप्पू व संजू ने बच्ची का नाम राधा रख दिया। बच्ची व प्रसूता के स्वस्थ होने पर शनिवार सुबह दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। प्रसूता को एंबुलेंस से धौलपुर तक ले जाया गया। 

पप्पू ने बताया कि उसके दो बेटे हैं, कोई बेटी नहीं थी। अब मथुरा में राधाष्टमी पर उसे राधा मिली है। राधा नाम रखकर वो बहुत खुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed