फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gangster Neelam 14 lakh property seized for fraud and fake land deals

UP: फर्जी बैनामों से धोखाधड़ी...महिला गैंगस्टर नीलम गर्ग पर शिकंजा, पुलिस ने कुर्क की 14 लाख की संपत्ति

Mon, 03 Nov 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 09:20 AM IST
सार

महिला गैंगस्टर नीलम गर्ग की पुलिस ने 14.22 लाख की संपत्ति कुर्क की है। ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के आदेश पर थाना खंदौली पुलिस द्वारा की गई।

विज्ञापन
woman gangster Neelam 14 lakh property seized for fraud and fake land deals
महिला गैंगस्टर नीलम गर्ग पर शिकंजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस नेबड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट की अभियुक्त नीलम गर्ग निवासी नगला गोवर्धन, थाना बरहन की 14,22,000 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के आदेश पर थाना खंदौली पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया की कुर्क की गई संपत्ति कुल 0.7110 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उक्त संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत विशेष न्यायाधीश, अपराध जनित संपत्ति अधिग्रहण न्यायालय, आगरा के आदेश पर कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नीलम गर्ग अपने पति कुलदीप गर्ग उर्फ मोनू व अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करती थी। गिरोह फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूमि का फर्जी बैनामा कराने, धोखाधड़ी करने जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त था। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ एत्मादपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा दो मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed