फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Found Throat-Slit Near Roadside in Kasganj, Police Probe Murder from Multiple Angles

कासगंज में खौफनाक वारदात: विवाहिता की गला काटकर हत्या, लाश की हालत देख कांप गए लोग; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Jul 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 10:02 AM IST
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एटा रोड पर 30 वर्षीय महिला शिवली का गला रेतकर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रेम प्रसंग, रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman Found Throat-Slit Near Roadside in Kasganj, Police Probe Murder from Multiple Angles
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर के समीपवर्ती गणेशपुर गांव में एसार पेट्रोल पंप के पास एटा रोड पर एक 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला की पहचान शिवली पत्नी सनोज निवासी पुराने थाने के पास सिढ़पुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला शिवली गणेशपुर गांव में केनरा बैंक के पास मृत पाई गई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग या किसी रंजिश का परिणाम मानकर जांच कर रही है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया है और आसपास के लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed