{"_id":"61b0fa957b42f1708454a113","slug":"woman-found-hanging-in-home-kasganj-news-agr51726576","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में महिला ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहरामम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में महिला ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहरामम
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम फतेहपुर माफी निवासी घनदेवी (35) पत्नी विजयपाल का शव मंगलवार की देर शाम घर में फांसी पर झूलता मिला। परिजनों का कहना है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति विजयपाल गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। जब बच्चे खेलते हुए घर पहुंचे तो उन्होंने मां को झूलते हुए देखा। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जब उसके घर पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके पति को दी। पति भी मौके पर पहुंच गया। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम सैंथरा कोतवाली देहात एटा में रहने वाले मायके पक्ष के लोग भी फतेहपुर माफी पहुंच गए। भाई जितेंद्र ने बताया कि धनदेवी के तीन बच्चे हैं। पति से आए दिन ही कलह रहती थी।
कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की गई हैं। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर मिलती हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।