फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead in the house in mainpuri

घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन फरार, हत्या का आरोप

Sat, 29 Dec 2018 04:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Dec 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in the house in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भवानी नगर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। वहीं जैसी ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो ससुरालीजन फरार हो गए। 
विज्ञापन


लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रठौरा मुहद्दिनपुर निवासी मानसिंह ने पुत्री बबली की शादी वर्ष 2013 में थाना क्षेत्र के गांव भवानी नगर निवासी अहिलकार के साथ की थी। 
विज्ञापन

फांसी लगाने की मिली थी सूचना

शुक्रवार शाम मायके पक्ष को सूचना मिली कि बबली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब वह लोग घर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब हो गए। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए ससुरालीजनों पर आरोप लगाए।

प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान का कहना है कि तहरीर मिल गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed