फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman files complaint against her father-in-law in Mathura

मथुरा: भजन गायक ने पुत्रवधू पर बनाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

Fri, 23 Jul 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 12:22 AM IST
सार

भजन गायक की पुत्रवधू गुरुवार दोपहर को अपने दो बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
woman files complaint against her father-in-law in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के प्रख्यात भजन गायक और संगीताचार्य पर उनकी ही पुत्रवधू ने शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुत्र के जेल जाने के बाद पुत्रवधू को घर से बाहर निकालने की धमकी भी दी है। गुरुवार को बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने ससुर के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वृंदावन के भजन गायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों यह भजन गायक पुत्रों के साथ वृंदावन के लोगों से ही ठगी के मामले में चर्चाओं में आए थे। आरोपी पुत्र को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब उनकी पुत्रवधू ने भजन गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को उनकी पुत्रवधू अपने दो बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने ससुर पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। कोतवाली में दी तहरीर के मुताबिक भजन गायक उसके पति की गैर मौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पीड़िता से एक करोड़ रुपये मायके से लाने के लिए भी कहा। ऐसा न करने पर घर से निकालने और बच्चों सहित उसे जलाकर मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि महिला के आरोपियों पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed