{"_id":"591f3bac4f1c1bd71af22f26","slug":"woman-dont-want-to-live-with-her-husband-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ रहना नहीं चाहती, प्रेमी साथ रखना नहीं चाहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ रहना नहीं चाहती, प्रेमी साथ रखना नहीं चाहता
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के तीन महीने बाद युवती ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। मगर, प्रेमी भी अब उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। युवती दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। इस कारण ससुराली उसे मायके भेजना चाहते हैं। मगर, परिवारीजन भी उसे रखने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को मामला एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के पास पहुंचा।
थाना शमसाबाद क्षेत्र की युवती कसबा के ही एक युवक से प्रेम करती थी। मगर, घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। उसकी मर्जी के बगैर तीन महीने पहले लोहामंडी क्षेत्र के युवक से शादी करा दी। वह प्रेमी से फोन पर बात करने लगी। उससे मिलने भी जाती। इस बात की भनक उसके पति को भी हो गई। प्रेम संबंध का खुलासा होने पर युवती ने सुसराल में रहने से इनकार कर दिया।
ससुरालियों के रोकने पर उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। पिछले दिनों ससुरालियों ने उसके परिवारीजनों को बता दिया। उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद घरवालों ने भी हाथ खड़े कर दिए। उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। उधर, जब युवती ने अपने प्रेमी से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। शुक्रवार को ससुराल के लोग एसपी सिटी के पास पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी से युवती को उसके घर पहुंचाने के लिए कहा। मगर, मामला पारिवारिक होने के कारण परिवार परामर्श केंद्र में सुलझाने के लिए बोल दिया गया।