फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies tragically in road accident husband critically injured Army truck hits motorcycle in Agra

आगरा: सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल, सेना के ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

Fri, 11 Sep 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला वीनेश (55 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके पति हुब्बलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Woman dies tragically in road accident husband critically injured Army truck hits motorcycle in Agra
घटना स्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला वीनेश (55 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके पति हुब्बलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बीरई गांव निवासी हुब्बलाल अपनी पत्नी वीनेश के साथ शुक्रवार शाम 6:30 बजे आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। पीछे से आ रहे सेना के एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल हुब्बलाल को तत्काल एस एन हॉस्पिटल भेजा। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। ग्राम प्रधान पुत्र अजय कुमार ने बताया कि हुब्बलाल सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं और उनके दो विवाहित पुत्र व दो विवाहित पुत्रियां हैं। उनके पुत्र कुलदीप और अभिषेक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जौनई मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं
जौनई मोड़ पर यह पहली दुर्घटना नहीं है। 6 सितंबर को भी इसी स्थान पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी। उस दुर्घटना में नगला चोबनिया निवासी महिला गुड्डी देवी की मौत हो गई थी। खारी नदी से कटी पुल सैंया के मध्य का ग्वालियर हाईवे एक्सीडेंटल जोन घोषित है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। आम लोग हाईवे से गुजरते समय भयभीत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल हुब्बलाल को तत्काल इलाज के लिए एस एन हॉस्पिटल भेजा है। वीनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। हुब्बलाल के दो विवाहित पुत्र कुलदीप और अभिषेक हैं। उनकी दो विवाहित पुत्रियां गुंजन और नीलम भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed