फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies during operation in private hospital

Agra News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Tue, 04 Jun 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during operation in private hospital
मैनपुरी। शहर के कचेहरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने करीब दो घंटे तक अस्पताल में हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी रविंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी (42) को पित्त की थैली में पथरी थी। परिजन ने दो दिन पहले उसे उपचार के लिए शहर के कचेहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां रविवार की रात करीब 10 बजे सुनीता देवी का ऑपरेशन चल रहा था कि अचानक उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को अपनी एंबुलेंस से घर भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण शव को वापस लेकर रात साढ़े 11 बजे के करीब नर्सिग होम पहुंच गए। यहां परिजन और ग्रामीणों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीण नर्सिंग होम के गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीएमओ के निर्देश पर पहुंची टीम
जानकारी होने पर सोमवार की सुबह सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. विजेंद्र सिंह और डॉ. राजविक्रम जांच के लिए मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि जांच टीम ने परिजन से बात की तो परिजन ने किसी प्रकार की शिकायत करने से मना कर दिया। वहीं नर्सिंग होम संचालक डाॅ. अभिषेक गुप्ता से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed