फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies during childbirth; family creates a ruckus at the hospital.

Agra News: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजन का अस्पताल पर हंगामा

Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during childbirth; family creates a ruckus at the hospital.
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका सविता स्रोत परिजन , अस्पताल के बाहर परिजन व ग्रामीणों की लगी भीड़
फतेहाबाद। कस्बे के बाह रोड बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में बीते बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह परिजन ने अस्पताल संचालिका पर झोलाछाप से ऑपरेशन कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
विज्ञापन

गईयनपुरा थाना पिढ़ाैरा निवासी कविता पत्नी रमाशंकर ने बताया कि उसकी बहन सविता (19) पत्नी अवनीश कुमार निवासी ट्यूबवेलपुरा, भदरौली बाह को 16 जुलाई को प्रसव के लिए फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कविता का आरोप है कि अस्पताल संचालिका ने प्रशिक्षित चिकित्सक से प्रसव कराने का भरोसा दिया, लेकिन झोलाछाप से ऑपरेशन करा दिया। प्रसव के बाद सविता की हालत बिगड़ गई। अस्पताल कर्मी उसे आगरा ले गए और कुछ समय बाद वापस लौटे। तब तक सविता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल संचालिका शव परिजन को सौंपकर स्टाफ के साथ अस्पताल बंद कर भाग गई। शनिवार सुबह परिजन ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मृतका के भाई विष्णु ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालिका स्वयं प्रशिक्षित नहीं है। जिस व्यक्ति से ऑपरेशन कराया गया, वह भी झोलाछाप है। लापरवाही के कारण उसकी बहन की जान चली गई। इस संबंध में शिकायत नहीं की है। आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed