फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies due to eating toxins in agra

विवाहिता की मौत, पति सहित ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप, आरोपी फरार

Mon, 06 Apr 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
woman dies due to eating toxins in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी ऊषा (26) की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा निवासी ऊषा की शादी 22 नवंबर 2019 को सोनपाल से हुई थी। ऊषा की ससुराल आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में है। पति सोनपाल पढ़ाई करने के साथ ही पिता के गलीचे के कारोबार में मदद करता है। 
विज्ञापन


ऊषा के परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वाले शादी के बाद से ही ऊषा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसे दो-तीन बार ही कुछ घंटे के लिए मायके भेजा। यहां तक फरवरी में भाई की शादी में भी उसे कुछ घंटे के लिए मायके लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों की तीन अप्रैल को हुई थी बात

परिवार के लोगों की ऊषा से तीन अप्रैल को आखिरी बार बात हुई थी। तीन अप्रैल को ऊषा को सेक्टर एक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए। ससुराली ऊषा को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। 

सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed