फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Dies by Suicide Family Accuses Lover and His Family

22 की उम्र में मौत: पति का साथ छोड़ प्रेमी का थामा हाथ, फिर भी न मिला प्यार; शालू ने इसलिए दे दी जान

Thu, 16 Apr 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 10:05 AM IST
सार

आगरा में 22 वर्षीय शालू ने कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमी और उसके परिवार पर उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Woman Dies by Suicide Family Accuses Lover and His Family
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नगला धनी क्षेत्र में 22 वर्षीय शालू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शालू के परिजन ने प्रेमी दीपक और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शालू के भाई तन्नू ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। एक बेटी भी है। पति से विवाद के बाद शालू मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दीपक से हुई, जो पहले से शादीशुदा था। दोस्ती के बाद दीपक शालू को अपने साथ सदर क्षेत्र स्थित अपने घर ले गया, जहां वे साथ रहने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक के परिवार के लोग शालू को लगातार प्रताड़ित करते थे। बाद में दीपक और शालू को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों नगला धनी में किराए के कमरे में रहने लगे। यहां भी दीपक के परिजन का हस्तक्षेप और उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन

मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर शालू ने 12 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शालू के परिजन की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed