आगरा: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परखनली शिशु के ऑपरेशन में बेहोशी का इंजेक्शन की डोज अधिक देने के बाद मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार अस्पताल में शुक्रवार को महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी हिमांशु यादव ने बताया कि मेरी पत्नी नमिता यादव (36) बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग के स्कूल में शिक्षक है। परखनली शिशु के लिए दो सप्ताह पहले सरकार अस्पताल में पंजीकरण कराया था। बताया कि जांच के लिए एक छोटा सा ऑपरेशन होगा। इस पर शुक्रवार को सुबह नमिता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने दोपहर में ऑपरेशन किया और परिजनों को बाहर बैठा दिया। कुछ देर बार डॉक्टर आए और कहा कि आपकी पत्नी की मौत हो गई है, हार्टअटैक आ गया था। हिमांशु न बताया कि मेरी पत्नी पूरी तरह से स्वस्थ थी, यहां के स्टाफ से जानकारी हुई कि बेहोशी के इंजेक्शन की अधिक डोज देने के कारण पत्नी की मौत हो गई है।
ऑपरेशन कक्ष में बिखरा हुआ था खून
मृतका के परिजन अशोक यादव ने बताया कि नमिता की मौत होने के बाद ऑपरेशन थिएटर में गए तो यहां पर खून बिखरा हुआ था। ग्लव्स पड़े हुए थे, जांच के लिए मामूली ऑपरेशन बताया गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौत की जानकारी दे दी गई।