{"_id":"68e28c287f097fff0c07a12e","slug":"woman-dies-after-speeding-bike-goes-out-of-control-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक....उछलकर सिर के बल गिरी महिला, माैके पर ही तोड़ा दम; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक....उछलकर सिर के बल गिरी महिला, माैके पर ही तोड़ा दम; परिवार में मचा कोहराम
Sun, 05 Oct 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:56 PM IST
सार
तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से गुजरने के दाैरान अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार महिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खंदौली में आगरा-जलेसर मार्ग पर नगला चंदन गांव के पास रविवार सुबह ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। भाई बाल-बाल बच गया।
पुलिस के मुताबिक हाथरस के थाना सादाबाद के गांव नगला भूरा की रहने वाली नीलेश (35) पत्नी तामेंद्र सिंह अपने भाई मुकेश के साथ बाइक से किसी काम से आगरा जा रही थी। जैसे ही नगला चंदन गांव पास पहुंची। सड़क पर बने ब्रेकर के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
आसपास के लोगों ने बताया कि महिला सड़क पर सिर के बल गिरी। इससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। थाना प्रभारी खंदौली हंसराज भदौरिया ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। बाइक चला रहा भाई बाल-बाल बच गया।