{"_id":"5dc3cc8c8ebc3e5b42170235","slug":"woman-dies-after-set-herself-on-fire-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में जिंदा जलने से पत्नी की मौत, बेटे ने दी तहरीर 'पिता ने मां को जलाया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में जिंदा जलने से पत्नी की मौत, बेटे ने दी तहरीर 'पिता ने मां को जलाया'
Fri, 08 Nov 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर में गुरुवार सुबह दस बजे एक महिला घर में जिंदा जल गई। मामले में बेटे ने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
इरादत नगर निवासी किरन देवी की शादी 24 साल पहले लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी राम सिंह से हुई थी। राम सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा राहुल नौकरी करता है, जबकि दूसरा बेटा देवा और बेटी वर्षा पढ़ाई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह राम सिंह का बड़ा बेटा काम पर चला गया, जबकि छोटा बेटा और बेटी स्कूल गए थे। राम सिंह का पत्नी से विवाद हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह दस बजे लोगों ने राम सिंह के घर में धुआं निकलता देखा। इस पर लोग पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में अंदर किरन देवी जल रही थी। लोगों ने आग बुझाई।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। किरन देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। बेटे राहुल ने तहरीर दी कि पिता ने मां को जला दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- विद्युत विभाग की वसूली से तंग व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
पिता का साथ उनके भाई पप्पू, छोटू, चंचल देते थे। उन्हें अक्सर भड़काते थे। राहुल ने सभी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।