फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances murder alleged

UP: मायके में माफी मांगकर पत्नी को साथ लेकर आया पति...फिर महिला की मिली लाश, संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:20 PM IST
सार

पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति उसे मायके से मनाकर लाया। इसके बाद छत से गिरकर महिला की माैत हो गई। घटना के बाद पति ओर ससुरालीजन फरार हो गए। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Woman dies after falling from roof under suspicious circumstances murder alleged
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा इलाके के खतैना में सोमवार की रात को महिला की संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजन ने पति व अन्य ससुराल वालों पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत के बाद पति मायके से बेटी को लेकर गया था। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगनेर थाना क्षेत्र के पीपरेठा निवासी देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने बहन पिंकी की शादी 4 साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के खतैना निवासी आरोपी देवेंद्र कुमार के साथ की थी। वह जूता कारीगर है। उनकी 4 साल की बेटी चीकू और 5 माह का बेटा भी है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया। बहन के फोन करने पर वह उसे मायके ले गए। आरोप है कि सोमवार को आरोपी देवेंद्र उनके घर आया। समाज के लोगों के सामने माफी मांगी। उन्होंने बहन को भेजने से मना किया लेकिन वह खुद जान देने की धमकी देने लगा तो पिंकी को साथ में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे देवेंद्र ने फोन कर बताया कि पिंकी छत से गिर गई है। परिजन का कहना है कि छत पर पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवाल है। कैसे कोई गिर सकता है। आरोपी पति देवेंद्र ने ही छत से फेंककर बहन की हत्या कर दी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed