{"_id":"61d1ddb4abc73a06b32a8a90","slug":"woman-dies-after-eight-months-of-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर की चौखट पर लटका मिला विवाहिता का शव, आठ माह पूर्व हुई थी शादी, पति सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर की चौखट पर लटका मिला विवाहिता का शव, आठ माह पूर्व हुई थी शादी, पति सहित तीन गिरफ्तार
Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
सार
विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला था। उसके मायकेवालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
निशा कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के दुर्गा नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी को आठ महीने हुए थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि लच्छीपुरा, ताजगंज निवासी निशा की शादी आठ महीने पहले दुर्गा नगर, देवरी रोड निवासी राजेश कुशवाहा से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च हुए थे, इसके बावजूद ससुराल वाले निशा को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार शाम को उसकी मौत की जानकारी मिली। निशा का शव घर में दरवाजे की चौखट पर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मृतका के भाई की तहरीर पर पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति राजेश, ससुर भरत सिंह और सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन