फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after being hit by tractor-trolley laden with sand

आगरा न्यूज: मंदिर जा रही थी महिला, ऐसे आई मौत; देखने वालों की भी कांप गई रूह

Tue, 16 Apr 2024 08:26 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2024 08:26 AM IST
सार

मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही महिला के साथ ये हादसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं था। महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। 
 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by tractor-trolley laden with sand
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र के ग्राम पचमोई में मंदिर जा रही महिला को बालू ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बालू गिराता हुआ चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोगों ने इरादत नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने खननकर्ताओं और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे राजस्थान के घनेंदी गांव की ओर से अवैध खनन की बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम गढ़ी अहीर होते हुए पचमोई की तरफ से जा रही थी। गांव पचमोई निवासी रामदत्त त्यागी की पत्नी ओमवती (55) पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओमवती को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक बृथला रोड की तरफ भागा। ग्रामीणों ने पीछा भी किया। पर, चालक रास्ते में बालू गिराता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर खननकर्ताओं पर अंकुश नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए इरादतनगर चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। जाम की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक देवेश सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, अनिल राणा ,श्रीकांत त्यागी आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भतीजे मनोज कुमार ट्रैक्टरमालिक धर्मवीर निवासी सांवलिया पुरा ,राजाखेड़ा, राजस्थान के खिलाफ और दूसरे भतीजे सोनू ने खननकर्ता छोटू निवासी ग्राम घनेंदी, राजाखेड़ा, राजस्थान व नीरज निवासी ग्राम बृथला थाना इरादतनगर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed