{"_id":"62ea46cfae491a194663e830","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-on-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
Wed, 03 Aug 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 03:28 PM IST
सार
घर की छत पर सफाई कर रही महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के गांव नोखटा में छत पर सफाई कर रही एक महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव नोखटा निवासी शीला देवी पत्नी वेदपाल बुधवार की सुबह अपने घर की छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन महिला के टच हो गई, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि घरों के पास से लाइन गुजर रही है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन