फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after abortion in firozabad

झोलाझाप ने किया गर्भपात, अधिक खून बहने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jan 2020 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after abortion in firozabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में झोलाछाप से गर्भपात कराने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जाते उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झोलाछाप सहित एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के गांव सराय मटियारी निवासी पप्पू की पत्नी रीता (30) देवी डेढ़ माह की गर्भवती थी। परेशानी होने पर गांव की महिला राजवती को दिखाया। राजवती पाढ़म में कथित तौर पर क्लीनिक चलाने वाली महिला (झोलाछाप) वीनेश कुमारी के पास लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


जहां गर्भपात के दौरान ही महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन रीता देवी को उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। तीन बच्चों (दो पुत्र और एक बेटी) की मां रीता की मौत के बाद परिजनों ने वीनेश पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हंगामे के बाद झोलाछाप फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि महिला के पति पप्पू की तहरीर पर राजवती एवं वीनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

एसीएमओ विनोद कुमार ने बताया कि झोलाछाप द्वारा गर्भपात कराने की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गर्भपात करने वाली महिला विनेश के पास कोई डिग्री नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed