{"_id":"5cdd57afbdec2207626c443e","slug":"woman-died-in-road-accident-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग बीमा की किस्त जमा कर लौट रही पत्नी की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग बीमा की किस्त जमा कर लौट रही पत्नी की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने कुचला
Thu, 16 May 2019 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो, घटनास्थल पर खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में रोडवेज बस की चपटे में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना मक्खनपुर के अरमराजट्ट निवासी मीना देवी (40) गुरुवार को बाइक से बीमा की किस्त जमा कराने के लिए पति राजकुमार के साथ फिरोजाबाद आई थी। काम निपटाने के बाद दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर ताज डिपो की बस ने बाइक की टक्कर मार दी।
टक्कर होते ही बाइक सवार मीना देवी पीछे की ओर गिर गई। बस का पिछला पहिया मीना देवी के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में पति राजकुमार को भी चोट आईं। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला के घायल पति राजकुमार ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। एसएचओ थाना रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है।