{"_id":"59c6226f4f1c1b27688b6054","slug":"woman-died-during-treatment-in-agra-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
विलाप
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत को एक हादसा बताया। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत पहले से ही काफी नाजुक थी।
बताया गया है कि आगरा के नुनिहाई निवासी मीना नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थीं। परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें रसौली की समस्या थी। इस पर डाक्टरों ने उनके गर्भाशय का आपरेशन किया। डाक्टरों ने मीना के गर्भाशय का कैंसर होने की बात कही।
मीना को 19 तारीख को उपचार के लिए आगरा में यमुनापार के संजीवनी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने 21 तारीख को उनका आपरेशन किया। डाक्टरों को कहना है कि आपरेशन के बाद मीना को यूरिन नहीं आया। इस पर 21 तारीख को दोबारा आपरेशन करना पड़ा। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी दी गई।
विज्ञापन
डाक्टर के अनुसार आपरेशन के बाद महिला के यूरिन की समस्या भी दूर हो गई लेकिन हाइपर कैलेमिया नामक बीमारी के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही के आरोप की बात उन्होंने नकार दी।

Trending Videos
परिवारीजन बोले नहीं बताया
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
मीना के दामाद के अनुसार डाक्टरों ने दोबारा आपरेशन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। वे खुद ही यूरिन न आने पर बार-बार डाक्टरों के पास गए। इसके बाद डाक्टरों ने बिना बताए ही आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद ही उनकी मौत हो गई।
डाक्टरों पर कार्रवाई को लेकर परिवारीजन काफी देरतक हंगामा करते रहे। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला के उपचार में कोई कमी नहीं की गई।