{"_id":"590ae4084f1c1b6a3d440fb4","slug":"woman-died-after-head-collapse-in-engine-of-tubewell-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के इंजन में सिर टकराने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के इंजन में सिर टकराने से महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Thu, 04 May 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राया क्षेत्र के गांव बंशै में मंगलवार को खेत पर इंजन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
सीओ महावन सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव वंशै निवासी मोहन सिंह अपनी पत्नी मीना देवी के साथ खेत पर सिंचाई कर रहे थे। खेत पर लगा ट्यूबवेल डीजल इंचन से चल रहा था। इस दौरान मोहन ने मीना को इंजन बंद करने के लिए कहा। मीना जैसे ही इंजन के पास गईं तो उनका पैर फिसल गया।
इससे वो इंजन के पास जाकर गिरीं और उनकी साड़ी इंजन के पटे में फंस गई। इससे उनका सर इंजन से टकराया और गंभीर चोट आईं। मौके पर मोहन सिंह पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उपचार को ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।