फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: woman death after delivery due to heavy dose injection in private hospital

आगरा: कंपाउंडर के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत, मरीजों को अस्पताल में बंदकर भागा स्टाफ

Thu, 18 Jul 2019 03:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Agra News: woman death after delivery due to heavy dose injection in private hospital
अस्पताल के बाहर खड़ी प्रशासन की टीम, प्रसूता शालू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित सरोज अस्पताल में बुधवार को कंपाउंडर के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत हो गई। स्टाफ ने शव को बाहर निकाल दिया और अस्पताल पर ताला लगाकर भाग गया। बिजली भी काट दी गई। 
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन घंटे तक मरीज-तीमारदार अंदर बंधक बने रहे। जानकारी पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ताला खुलवाया। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर मरीज भर्ती पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी बॉबी गौर की पत्नी शालू (24) को प्रसव पीड़ा होने पर 14 जुलाई को सरोज अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को ऑपरेशन कर दिया। बॉबी ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े चार बजे पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमाददारों ने लगाया यह आरोप

कंपाउंडर ने पर्चा देकर दवाएं मंगाईं। उस वक्त अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। आरोप है कि कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही पत्नी का शरीर नीला पड़ गया, दाने उभर आए और मुंह से झाग आने लगा। 

इस पर अस्पताल का स्टाफ बोला कि एंबुलेंस मंगाई है, मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ेगा। कुछ देर बाद एंबुलेंस आने पर मरीज को गेट के बाहर लाया गया। परिजनों ने देखा तो शालू की सांस नहीं चल रही थी। 

इसी बीच स्टाफ बिजली काटकर अस्पताल पर ताला लगाकर भाग गया। अंदर मरीज और तीमारदारों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव रख हंगामा शुरू कर दिया। महिला के ससुर वीरेंद्र गौर ने बताया कि शालू का यह पहला बच्चा था। 

प्रशासन की टीम ने खुलवाया ताला

सूचना पर एसीएम, एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। अंदर मौजूद सफाई कर्मचारी से ताला खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को शांत करा शव का पोस्टमार्टम कराया। टीम को निरीक्षण के दौरान मरीजों के इलाज के पर्चे नहीं मिले। वहीं आधा घंटे बाद अस्पताल के पैनल में खुद को शामिल बताने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मरीजों के पर्चे लेकर पहुंचे। 

एसीएमओ डॉ. अजय कपूर ने बताया कि स्टाफ मरीज-तीमारदारों को अंदर बंद कर अस्पताल पर ताला लगाकर भाग गया था। इलाज के पर्चे और सीसी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली। नोटिस दिया गया है। 

वहीं, अस्पताल संचालक आरएस बघेल का कहना है कि वो दो दिन से बाहर हैं। ऑपरेशन डॉ. सुभाष सोनी करते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता को ऑन कॉल बुलाते हैं, वो भी दो दिन से बाहर हैं। इनकी अनुपस्थिति में अन्य चिकित्सक मरीजों को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed