{"_id":"62a07c770dfd1b2dae0d5226","slug":"woman-dead-body-found-in-house-room-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर के कमरे में मिला महिला का शव, बेटे ने चाचा-ताऊ के परिवार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर के कमरे में मिला महिला का शव, बेटे ने चाचा-ताऊ के परिवार पर लगाया हत्या का आरोप
Wed, 08 Jun 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:09 PM IST
सार
महिला का शव मंगलवार रात कमरे में पड़ा मिला। बताया गया है कि महिला का अपनी जेठानी और देवरानी से झगड़ा हुआ था। उन्हीं पर हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमलानगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला का शव घर में मिला। मृतका के बेटे ने चाचा और ताऊ के परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मामला थाना कमलानगर के राजवाड़ा का है। मंगलवार की रात यहां रहने वाली मीना देवी की मौत हो गई। इसकी जानकारी तब हुई, जब उनके पति ओमप्रकाश शाक्य घर पहुंचे। कमरे में मीना का शव मिला। शव के पास मल-मूत्र पड़ा था। मृतका के बेटे हरिओम ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपने चाचा और ताऊ के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या का आरोप
उसका आरोप है कि दिन में चाची और ताई से झगड़ा हुआ था। इन्हीं लोगों ने मां का गला दबाकर हत्या की है। महिला की मौत की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरा सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन