{"_id":"63ce50e1efe8bf041637dad9","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-hurt-by-beating-and-intimidation-of-neighbors-in-agra-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पड़ोसियों के पीटने और धमकाने से आहत महिला फंदे से झूली, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पड़ोसियों के पीटने और धमकाने से आहत महिला फंदे से झूली, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग
Mon, 23 Jan 2023 02:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 02:48 PM IST
सार
आगरा में पड़ोसियों के पीटने और धमकाने से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में लोहामंडी के गोकुलपुरा में 16 जनवरी को सीमा (32) ने फांसी लगा ली। परिजन को पता चला तो उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने सीमा को पीटा और धमकाया था। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या की है। कार्रवाई की मांग करते हुए शव रखकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। गोकुलपुरा निवासी सीमा की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीमा के पति रघुवीर सिंह सब्जी की ठेल लगाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी का पत्नी के पास रोज का आना-जाना था। कभी-कभी वह रिश्तेदारों से बात करने की कहकर पत्नी से फोन ले लेती थी। कई बार बातें भी की थी। रघुबीर ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी को किशोरी के परिजन घर पर आ गए। दोनों बेटे पढ़ने स्कूल गए थे। पत्नी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने पत्नी सीमा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उस दिन सीमा डर की वजह से देर शाम तक घर नहीं आई। गोकुलपुरा के पास जिन घरों में काम करती थी, डर की वजह से वहीं रुक गई। देर रात पता करने के बाद हम अपने साथ लेकर आए।
बताया कि 16 जनवरी की सुबह उन्होंने फिर धमकाया। इससे आहत होकर उसने घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। लोहामंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।