फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman commits suicide by hanging in firozabad

फिरोजाबाद: मेला दिखाने नहीं ले गया पति तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

Fri, 01 Apr 2022 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक महिला ने मामूली बात पर जान दे दी। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
woman commits suicide by hanging in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन में शुक्रवार को महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने महिला की हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पति मेला दिखाने नहीं ले गया था। इस पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


थाना खैरगढ़ के कस्बा हाथवंत में कंस मेला लगा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम को गांव नगला पर्दमन निवासी पंकज अपने दोस्तों के साथ मेला जा रहा था। उसकी पत्नी भगवान श्री (25) ने भी मेला जाने की बात कही। इस पर पति पंकज कुमार ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज महिला ने कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन

मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप 

महिला का मायका कासगंज के गांव नगला भिखारी में है। सूचना पर मायका पक्ष के लोग गांव नगला पर्दमन पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता सरन सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रात में उसकी पुत्री को मारकर शव लटका दिया गया। इस संबंध में कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि पति के साथ विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed