{"_id":"6508938d984ec361380beabb","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-due-to-domestic-dispute-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-4742-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृह क्लेश से महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृह क्लेश से महिला ने फंदे से लटककर दी जान
Mon, 18 Sep 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल में महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ढोलना क्षेत्र के ग्राम भरसौली जंगल में रविवार की देर रात्रि सीमा (40) पत्नी रहीसपाल ने सांड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव परिजन ने फंदे से लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके शव को फंदे से नीचे उतरवाया। घटना की जानकारी उसके मायके मनकापुर सोरोंजी में दी गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।