फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman commits suicide by hanging after refusing to go to Delhi

Agra News: दिल्ली जाने से मना करने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after refusing to go to Delhi
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पवसरा में शनिवार की रात पति के दिल्ली जाकर काम करने से मना करने पर पति-पत्नी बीच कहासुनी हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी महिला मिथलेश (30) पत्नी संतोष ने दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। संतोष ने बताया कि वह पहले दिल्ली में काम करता था। फिलहाल वह काफी समय से गांव में रहकर ही राज मिस्त्री का कार्य करता है। उसकी पत्नी दिल्ली जाने के लिए बार-बार उससे कहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। शनिवार की रात घर में कुंदे पर दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की सूचना संतोष ने फोन कर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि फंदा लगाने से महिला की मौत हुई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed