फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Commits Suicide After Death Of Husband

मैनपुरी: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, फंदा लगाकर दी जान, बच्चे हुए अनाथ

Wed, 02 Jun 2021 05:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Jun 2021 05:05 PM IST
सार

पति की असमय मौत से 25 वर्षीय पत्नी विनीता काफी दुखी थी। दो बच्चों की परवरिश की चिंता भी उसे परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
Woman Commits Suicide After Death Of Husband
मैनपुरी के पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के अजीतगंज क्षेत्र के गावं म्यौरा चक में एक महिला ने पति की मौत के करीब एक सप्ताह बाद खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र गांव म्यौरा चक निवासी राजीव पाल ट्रक चालक था। विगत 23 मई को हरियाणा में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। विगत 25 मई को शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया था। पति की असमय मौत से 25 वर्षीय पत्नी विनीता काफी दुखी थी। दो बच्चों की परवरिश की चिंता भी उसे परेशान कर रही थी। मंगलवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जगार होने पर परिजन विनीता के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका था। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया
राजीव पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अब विनीता ने पति के गम में खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के बाद डेढ़ वर्षीय पुत्री दीक्षा और छह माह की काजल अनाथ हो गए। दोनों मासूमों के सिर से अब मां-बाप का साया उठ चुका है। परिजनों ने बताया कि अब मासूमों की देखरेख की जिम्मेदारी अब दादी-दादा और ताऊ-ताई पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: राजनीति: मुलायम सिंह के समधी से भाजपा को समर्थन की उम्मीद, विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे भाजपा सांसद और जिला प्रभारी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed