{"_id":"6a34e5ea46c280da91033d42","slug":"woman-climbs-under-construction-hotel-roof-after-dispute-with-husband-police-defuses-situation-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जाने की जिद: पति ने नहीं सुनी, तो पत्नी ने अपनाया ये तरीका; महिला की हरकत से पुलिस के भी छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर जाने की जिद: पति ने नहीं सुनी, तो पत्नी ने अपनाया ये तरीका; महिला की हरकत से पुलिस के भी छूटे पसीने
Fri, 19 Jun 2026 12:17 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:17 PM IST
सार
बहन से मिलने दिल्ली जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला निर्माणाधीन होटल की छत पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे तक समझाइश कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और पति-पत्नी के बीच सुलह करा दी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जोनल पार्क के पास एक निर्माणाधीन होटल की छत पर महिला चढ़ गई। उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की धमकी दी। पति ने उसे बहन के घर जाने से मना कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे तक उसे समझाया और सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद पति पत्नी को उसकी बहन से मिलाने दिल्ली ले गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
ये भी पढ़ें - भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत
बृहस्पतिवार शाम 6 बजे के करीब जोनल पार्क के पास एक महिला और उसके पति के बीच विवाद होने लगा। पत्नी पति से अपनी बहन के पास दिल्ली ले जाने की जिद कर रही थी। पति जाने से मना कर रहा था। गुस्से में आकर महिला निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। छत पर खड़े होकर कूदने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 'पेंशन प्लान' और एक बड़ी गलती, खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये; साइबर ठगों ने ऐसे बनाया शिकार
सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। पहले महिला को डांटकर उतरने को कहा तो वह नहीं मानी। महिला के सामने पति को डांटा और दिल्ली ले जाने की सहमति दिलवाई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी छत पर चढ़ने लगा तो महिला गुस्से में आ गई। किसी के ऊपर आने पर कूदने की धमकी दी। करीब आधे घंटे बाद मान गई। थाना प्रभारी ने पति-पत्नी के बीच बातचीत करवाकर सुलह करवाई।
ये भी पढ़ें -
1- UP: शादी से पहले इस हद तक गिर गई दुल्हन...फर्जी शादी, झूठे दस्तावेज; दूल्हे को भी पहुंचवा दिया जेल
2- 'महक अरोरा' से दोस्ती: फेसबुक से हुई पहचान, खौफनाक इरादों से अंजान था युवक; इस तरह गवां बैठा 11 लाख रुपये