फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman burnt by fire dies in Saifai

Agra News: आग से जली महिला ने सैफई में तोड़ा दम

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt by fire dies in Saifai
आग से जली महिला ने सैफई में तोड़ा दम
विज्ञापन


-पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, हुआ अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के लैगांव में झगड़े के दौरान जली महिला जिंदगी की जंग हार गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।

जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा निवासी मुकेश कुमार खटीक ने चार दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी 45 साल की बहिन रेखा देवी की शादी थाना क्षेत्र के गांव लैगांव निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई है। उनका बहनोई मुकेश कुमार उनकी बहिन के साथ काफी दिन से मारपीट कर रहा है। आरोप लगाया कि झगड़ा और मारपीट के चलते 10 मई की शाम उनके बहनोई मुकेश कुमार तथा मुकेश कुमार की दो बेटियां रजनी देवी और वर्षा ने उनकी बहन के साथ गाली गलौज और मारपीट कर उनको आग से जला दिया। रेखा को गंभीर रूप से घायल होने पर मिनी पीजीआई सैफई अस्पताल में भरती करा दिया।
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और दो बेटियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार दोपहर गंभीर रूप से जली रेखा ने मिनी पीजीआई सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार की शाम को रेखा का लैगांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज हुआ था। महिला की मौत होने पर धारा 304 बढ़ाते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed