{"_id":"617281d3eae86c30740adc21","slug":"woman-buried-herself-in-a-pit-for-save-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: जमीन बचाने के लिए मिट्टी के गड्ढे में खुद को दबाया, महिला की मदद के लिए दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: जमीन बचाने के लिए मिट्टी के गड्ढे में खुद को दबाया, महिला की मदद के लिए दौड़ी पुलिस
Fri, 22 Oct 2021 02:48 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:48 PM IST
सार
महिला ने अपनी जमीन में मिट्टी का गड्ढा खोदा और उसमें बैठ गई। गर्दन तक मिट्टी को भर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन महिला जिद पर अड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद महिला को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आगरा: मिट्टी के गड्ढे में महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिंकदरा क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। महिला अपनी जमीन पर गड्ढा बनाकर उसमें बैठ गई और खुद को मिट्टी से ढक लिया। पुलिस और प्रशासन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और महिला को समझाबुझाकर गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मामला सिकंदरा के बाईपुर क्षेत्र का है। यहां की निवासी प्रेमलता की गांव में भूमि है। प्रेमलता का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ये शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार की गई। लेकिन अधिकारियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की कोई भी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को महिला ने जमीन में गड्ढा खोदा और खुद उसमें जाकर बैठ गई। गर्दन तक मिट्टी से गड्ढे को भर दिया गया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। सिकंदरा थाना की पुलिस महिला को समझाने के लिए पहुंची। लेकिन महिला ने किसी की भी नहीं सुनी। काफी देर बाद तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैमाइश का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला गड्ढे से बाहर निकली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण: मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कहा-प्रियंका गांधी वाड्रा करती हैं सिर्फ घोषणाएं