फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death In Police Custody Minister Sp Singh Baghel Reached Arun Home Says On Priyanka Gandhi Vadra

पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण: मृतक सफाई कर्मचारी के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कहा- सिर्फ घोषणाएं करती हैं प्रियंका गांधी

Fri, 22 Oct 2021 01:40 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Oct 2021 01:40 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा के आगरा में मृत सफाई कर्मचारी अरुण नरवार के घर आने और घोषणाएं करने पर केंद्र सरकार के मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उन्हें कुछ देना होता तो देकर जातीं। हाथरस के चंदपा में भी उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी।

विज्ञापन
Death In Police Custody Minister Sp Singh Baghel Reached Arun Home Says On Priyanka Gandhi Vadra
आगरा: मृतक अरुण के घर पहुंचे मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस हिरासत में हुई सफाई कर्मचारी की मौत के बाद राजनेताओं का आना-जाना लगा है। शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव देने का भरोसा जताया। परिवार को आश्वासन दिया कि घटना की जांच के लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मांग करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शुक्रवार को अरुण के परिजनों से मिलने लोहामंडी स्थित उसके घर पहुंचे। पिछले दो दिन से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल उदयपुर और चित्तौड़गढ़ राजस्थान में थे। शुक्रवार को आगरा छावनी स्टेशन पर पहुंचे और उसके बाद मृतक के निवास पर उनकी मां, भाई और पत्नी व अन्य परिजनों से इस दुखद हादसे के बारे में जानकारी ली। अरुण की मौत पर मंत्री ने दुख जताया और पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता फिर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत दस लाख रुपये का चेक व एक परिजन को सरकारी सेवा का जो आश्वासन दिया है उसके लिए वे उनका धन्यवाद देते हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस पर कसा तंज
उन्होंने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि कांग्रेस को हर मामले में राजनीति सूझती है। प्रियंका गांधी वाड्रा को अगर परिवार को कुछ देना ही था तो अभी देकर जातीं, घोषणा तो वे हर जगह कर के आती हैं। हाथरस के चंदपा कांड में भी उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी थी लेकिन परिणाम कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिल्ली हुए रवाना
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। करीब डेढ़ घंटे आगरा में रुकने के बाद मंत्री आगरा कैंट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा नेता दिगम्बर सिंह धाकरे, पार्षद हेमंत प्रजापति, राजा वाल्मीकि और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...
आगरा में सफाईकर्मी के परिवार का आरोप: अलमारी का लॉकर तोड़ जेवरात, बच्ची की गुल्लक से रुपये ले गई पुलिस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed