फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman breaks into district hospital due to lack of oxygen

ऑकफ्सीजन न मिलने से महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman breaks into district hospital due to lack of oxygen
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। इससे इमरजेंसी की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को यहां भर्ती एक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके मरीज को समय से ऑक्सीजन नहीं मिल सकी, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने से यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित होते हुए देखी गईं। कई मरीजों को बेड नहीं मिल पाया, इस पर उन्हें टेबल और कुर्सियों पर लिटाकर ही उपचार दिया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मुगरिया, वर्तमान में नगला रते निवासी सुमन को छह बजे बुखार, खांसी, जुकाम आदि के कारण ऑक्सीजन लेवल कम होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि 10:30 बजे तक उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल सकी, जिससे उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को ऑक्सीजन की दिक्कत देखी गई। मात्र 10 सिलिंडर प्राप्त हुए थे, जबकि यहां 50 मरीज भर्ती कराए गए। इसमें से 30 को ऑक्सीजन की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed