फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman bjp leader was showing love with husband on facebook

फेसबुक पर नेचुरल प्यार जताते पति-पत्नी के रिश्ते का ये है अननेचुरल 'दर्द'

Tue, 17 Oct 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 17 Oct 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
woman bjp leader was showing love with husband on facebook
Facebook
खुद को एक्सपोज करने का जरिया बने सोशल मीडिया की पोस्ट की हकीकत कुछ और ही होती है। यह बात आगरा में भाजपा की महिला नेता के अपने पति पर लगाए आरोपों से मालूम होती है। फेसबुक पर काफी एक्टिव रहने वाला ये कपल आभासी दुनिया में तो अपने प्यार का इजहार करता देखा गया लेकिन हकी‌कत इससे उलट ही निकली।  
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में भाजपा की महिला एक महिला पदाधिकारी ने पति के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है। थाना सिकंदरा में इसका मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर, पति ने भी महिला पदाधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पिटाई किए जाने और घर से चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर दिखाते रहे प्यार

बताया गया है कि एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला यह दंपत्त्ति फेसबुक पर काफी सक्रिय रहता है। कुछ समय पहले तक दोनों की पोस्ट से लगता था कि वे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। अब पता चला है कि हकीकत में दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जो धीरे धीरे तकरार में बदल गया और नौबत मुकदमे तक जा पहुंची।

दो बार थाने पहुंची बात

बता दें कि भाजपा के महिला मोर्चा की ये पदाधिकारी थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहती हैं। उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। मायका हिमाचल प्रदेश में है। यह पदाधिकारी राजनीति में पिछले पांच साल से सक्रिय हैं। हाल ही में उनका पति से विवाद शुरू हुआ। 

दो बार मामला थाना तक भी पहुंचा। मगर, हर बार समझौता हो गया। रविवार को थाने पहुंची भाजपा की पदाधिकारी ने पति पर आरोप लगाया कि वह आए दिन शराब पीकर घर आता है, उसके साथ मारपीट करता है। दस दिन से उसे बंधक बना रखा और उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed