फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten over farm dispute

Agra News: खेत के विवाद को लेकर महिला की पिटाई

Fri, 09 Aug 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten over farm dispute
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में खेत के विवाद को लेकर आरोपियों ने एक महिला की लाठी डंडा से पिटाई की। इसके बाद घर पर आकर कहा कि दोबारा खेत पर दिखाई दी तो जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी सपना चौहान ने बताया कि 23 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर गांव निवासी अवनीश सिंह, विमल, अनिल सिंह और शिशुपाल ने घर पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। कहा कि अगर खेत की ओर आई तो जान से मार देंगे। उक्त घटना के बाद 6 अगस्त को एक बार फिर से आरोपी घर पर आए और गाली गलौज की। वह डर की वजह से घर में छिपी रही। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अवनीश, विमल, अनिल और शिशुपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed